लखनऊ, दिसम्बर 31 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) की समीक्षा करके उसका दायरा बढ़ाएं। उन्होंने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से योजना का लाभ लेने आए उपभोक्ताओं से बात की और अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्च माह के बाद एक से अधिक किस्त जमा करने वाले कुछ उपभोक्ताओं को तकनीकी कारणों से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे मामलों की समीक्षा करके योजना के दायरे का विस्तार किया जाए। मंत्री ने आजमगढ़, बलिया व मऊ जिले के राघौली, बढ़रांव ब्लॉक, घोसी, सिपाह, कटघरा शंकर,भट्टमीला, भद्दीह सहित अन्य स्थानों पर लगे 50 से ज्यादा शिविरों से जुड़े उपभोक्ताओं से बातचीत की। मंत्री ने पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल को निर्देश दिए कि 31 दिसंबर को जब तक शिविरों में उपभोक्ताओं की भीड़ बन...