लखनऊ, अप्रैल 18 -- साइबर जालसाजों ने हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के समीक्षाधिकारी अनूप सिंह को शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा। उन्हें इंडियन स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर ट्रेडिंग की जानकारी देकर 11.42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर साइबर थाना ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनूप सिंह इंदिरानगर-ए ब्लाक में रहते हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में उन्हें ऑनलाइन फार्च्यून क्लब ग्रुप से जोड़ा गया। शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई। विदेशी नागरिक प्रो. राबर्ट मार्टिनेज नाम का व्यक्ति निवेश के बारे में तरह तरह की जानकारी देता था। पहले तो इंट्रेस्ट नहीं लिया। इसके बाद उसने आडियो और वीडियो दोनों तरह से क्लास शुरू कर लिंक भेजकर जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.