हरिद्वार, मार्च 28 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार सिंह ने आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर चयन परिणाम जारी किया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 26 एवं 27 अक्टूबर 2024 को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा एवं 24 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा एवं कंप्यूटर पर हिंदी व अंग्रेजी टंकण परीक्षा तथा अभ्यर्थियों की ओर से पदों के लिए प्रस्तुत की गई वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन पदवार एवं विभागव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.