हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन ने रविवार को देहरादून के समर वैली स्कूल में वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) आयोजित की। जिसमें राज्य के दस जिलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। रिटर्निंग ऑफिसर देहरादून कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी थे। पर्यवेक्षक के रूप में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया से राजू दुग्गल, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन से देवेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार के खेल विभाग से अविनाश सिंह कुंवर मौजूद रहे। चुनाव में चेतन गुरुंग को अध्यक्ष, प्रिंस विपिन को मानद सचिव और केके शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभया वासु, उपाध्यक्ष समित टिक्कू, गिरीश मधवाल, ज्योति शाह संयुक्त सचिव घनश्याम राय, पारुल गोयल, विकास नेगी, भारत सिंह बिष्ट, सतीश चंद्र भट्ट और सदस्य लता झिंकवान, योगेश पा...