बागपत, अगस्त 6 -- दाहा। किसान सेवा सहकारी समिति दाहा निरपुड़ा व नंगला कनवाड़ा के संचालक पदो पर बुधवार यानि आज मतदान होगा। यह जानकारी समिति सचिव राजीव कुमार ने दी। किसान सेवा सहकारी समिति दाहा से अलग हुई तीन समितियों दाहा, निरपुड़ा व आजमपुर मुलसम पर बुधवार को संचालक पदों के चुनाव होंगे। समिति सचिव राजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक समिति पर नौ-नौ संचालक चुने जाने है। जिसमे दाहा पर नौ संचालकों के चुनाव होंगे जबकि आजमपुर मुलसम पर एक संचालक का चुनाव होना है जबकि सात निर्विरोध चुने गए। एक सीट खाली है। वहीं निरपुड़ा पर चार संचालक निर्विरोध हुए जबकि पांच संचालक पदो पर चुनाव होना है। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। जबकि सभापति उप सभापति के चुनाव सात अगस्त को संपन्न कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.