भभुआ, नवम्बर 27 -- एसएफसी द्वारा चावल का पैसा भुगतान नहीं करने से नाराज समितियां नहीं खरीद रही धान पैक्स एसोसिएशन की बैठक में पांच दिसम्बर तक धान खरीद नहीं करने का लिया गया निर्णय (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्रय समितिया, एसएफसी और सहकारिता विभाग के बीच अड़चन की वजह से कैमूर में समर्थन मूल्य पर धान खरीद बाधित है। एसएफसी द्वारा चावल का पैसा भुगतान नहीं किए जाने से नाराज पैक्स अध्यक्षों ने गुरुवार को जिला सहकारिता कार्यालय परिसर में बैठक कर पांच दिसम्बर तक धान की खरीद नहीं करने का निर्णय लिया है। अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भोलानाथ सिंह यादव व संचालन उपाध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने किया। निर्णय लिया गया कि बैठक में पारित प्रस्ताव डीसीओ, डीएम व एसएफसी के वरीय पदाधिकारी को सौंप जाएगा और चावल की बकाया राशि भुगतान के लिए मजबूती से अप...