पिथौरागढ़, मार्च 23 -- बड़ाबे सांस्कृतिक विकास समिति में नए सदस्यों को जोड़कर दायित्व दिया गया। रविवार को टकाना स्थित एक प्रतिष्ठान में समिति के सदस्यों ने बैठक कर प्रकाश जोशी को मंत्री,विपिन जोशी को सहायक कोषाध्यक्ष नामित किया। होली के सफल संचालन पर होली कमेटी के अध्यक्ष डीएन जोशी,मुख्य संचालक रवींद्र जोशी,रमेश चंद्र जोशी का आभार जताया। इस दौरान सुभाष जोशी,लोकमणि जोशी, हेम जोशी,नन्दा बल्लभ जोशी,बसंत जोशी, घनश्याम जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, खिलानंद जोशी, गिरीश जोशी, अंबिकानंदन जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...