मैनपुरी, दिसम्बर 3 -- सरकार भले ही जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिलकुल अलग है। नगर के मोहल्ला कबीरगंज स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति परतापुर राजनीति का अखाड़ा बन चुकी है, जिसके चलते किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। बुधवार को जिला सहकारी समिति के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन मीडिया कर्मियों को देखते ही बिना किसी कार्रवाई के लौट गए। पिछले दो माह से आलू और गेहूं की फसल के लिए किसानों को यूरिया और डीएपी की आवश्यकता है। सरकार द्वारा पर्याप्त खाद आपूर्ति भेजे जाने के बावजूद सहकारी समिति परतापुर में तीन माह से खाद वितरण नहीं हुआ। किसान पूरे सीजन चक्कर लगाते रहे लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। बुधवार को समिति पर पहुंचे एआर जितेंद्र कुमार, एडीओ संतोष कुमार और अन्य अधिकारियों ने समिति को सील कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.