संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल थाना क्षेत्र के सांड़े कला गांव स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसानों के साथ घटना हुई। पीड़ित किसानों ने बनकसिया चौकी पर शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उमेश गुप्ता व विजय गुप्ता ने बताया कि दो दर्जन से अधिक किसान खाद के लिए सांड़ेकला समिति पर लाइन लगाकर सचिव का इंतजार कर रहे थे। सचिव धर्मेन्द्र के समिति पर पहुंचने पर गांव के ही कुछ लोग मौके पर आए और जबरन किसानों को लाइन से खींचकर अलग कर दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही अपने समर्थकों को आगे लाइन में लगाकर खाद लेने का प्रयास किया गय...