लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- ईसानगर क्षेत्र की कबिरहा साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने खाद लेने आए कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। समिति कर्मियों का आरोप है कि यूरिया वितरण के दौरान किसानों के बीच एक पूर्व प्रधान आए और अधिक यूरिया की मांग करने लगे। किसानों और कर्मचारियों के विरोध करने पर मारपीट की। कर्मचारियों की तहरीर पर पूर्व प्रधान और उनके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। ईसानगर की कबिरहा समिति पर यूरिया का वितरण चल रहा था। कर्मचारियों का कहना है कि बाकायदा अंगूठा लगाकर नियमानुसार वितरण चल रहा था। आरोप है इसी बीच कबिरहा गांव के पूर्व प्रधान रामेन्द्र साथी सुशील और एक अन्य के साथ समिति पर आए और 180 बोरी यूरिया बिना आधार कार्ड लगाए आगे से निकलवाने पर अड़ गए। किसानों और कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट की। समिति के सचिव नवी...