गाजीपुर, जुलाई 26 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर खाद की भारी किल्लत के चलते शनिवार को किसानों की लंबी लाइनें देखी गईं। घंटों इंतजार के बाद भी खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश फैल गया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख एसडीएम ज्योति चौरसिया स्वयं मौके पर पहुंचीं और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। किसानों ने एसडीएम के समक्ष कालाबाज़ारी और वितरण में अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि समिति पर सुबह-सुबह 5 बजे ही टोकन बांट दिए गए, जिससे अधिकांश किसानों को टोकन मिल ही नहीं सका और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों का आरोप था कि खाद वितरण में भेदभाव और मनमानी हो रही है, जिससे समय पर खेती के लिए खाद नहीं मिल पा रही। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने समिति के सचिव एवं संबंधित अधिकारियों से खाद की उपलब्धता, वितर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.