संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। सहकारी समितियों पर यूरिया की आपूर्ति न होने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। किसानों का कहना है कि कई समितियों पर यूरिया नदारद रहने से निजी दुकानदार 280 रुपये बोरी की यूरिया 350 रुपये तक में बेच रहे हैं। प्राइवेट दुकान दार मंहगे दाम में यूरिया बेच रहे हैं। जबकि विभाग का कहना है कि यूरिया की कमी नहीं है। सहकारी समितियों पर यूरिया की आपूर्ति न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर यूरिया खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार जिस यूरिया की बोरी का सरकारी मूल्य 280 रुपये है, उसे निजी दुकानदार 350 से 450 रुपये तक में बेच रहे हैं। इससे किसानों की लागत में काफी वृद्धि हो रही है। कृषि विभाग का कहना है कि जिले में यूरिया सहित अन्...