संभल, अगस्त 14 -- चन्दौसी, संवाददाता। सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत एवं महापुरुष स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्व अंगदान दिवस एवं अहिल्याबाई होलकर की पुण्य तिथि धूमधाम से मनाई गई। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि माधव मिश्र ने चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि मिश्र ने कहा कि विश्व अंगदान दिवस प्रत्येक वर्ष 13.अगस्त को मनाया जाता है। अंगदान महादान है, इसी के अंतर्गत नेत्रदान भी आता है। मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। ऐसा मानकर आप अंगदान का संकल्प ले सकते हैं। भारत में महर्षि दधीचि जैसे महादानी हुए। एक व्यक्ति अंगदान करके कम से कम आठ लोगों की जान बचा सकता है। नेत्र दान करके चार लोगों की आंखों को रोशनी दे सकता है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.