धनबाद, दिसम्बर 15 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । दामोदर नदी बिनोद पुल डूंगरी सिलफोर में नवयुवक संघ समिति और जोहार सिलफोर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान रविवार को बैठक हुई। जिसमें टुसू पर्व 2026 के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में समिति सदस्यों और आम नागरिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष टुसू पर्व का आयोजन एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में भव्यता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम 14 जनवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें टुसू मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की समृद्धि, लोक-संस्कृति, परंपरा एवं कला को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.