बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों, नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने/जांच के लिए विधान परिषद की समिति बुधवार शाम बरेली पहुंच गई थी। आज बरेली और बदायूं के अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक चल रही है। समिति के सभापति कुंवर महाराज सिंह की अगुआई में निगम के स्तर पर संचालित स्कूल, नागरिक स्वास्थ्य सेवाएं, भवन कर की वसूली, कालोनियों के हस्तांतरण, पंचायतों की खाली भूमि, अवैध कब्जे आदि का हिसाब लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...