अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़। डीएस कॉलेज में रविवार को श्री बांके बिहारी सेवा समिति का वार्षिकोत्सव मनाया गया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने मधुर गीतों से प्रभु का ध्यान किया। राधे राधे करते हुए श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। उसके बाद बिहारी जी को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष शुभम गुप्ता, सचिव शुभम शर्मा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...