हरदोई, फरवरी 11 -- संडीला। प्रादेशिक जनहित जागरण समिति ने नई तहसील व सीएचसी के सामने फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नारायणी भाटिया को दिया। श्री अग्निहोत्री ने बताया कि नवीन तहसील में प्रतिदिन हजारों की संख्या में फरियादी पहुंचते हैं। इसी प्रकार सीएचसी में भी उपचार के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं। सड़क पार करने से दुर्घटनाओं की काफी संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर फुटओवर ब्रिज की अत्यंत आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...