नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। याचिका समिति की शुक्रवार को लखनऊ में बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने नोएडा की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से सवाल किए। प्राधिकरण अधिकारियों ने कहा कि वे जरूरत के हिसाब से कॉलोनियों में विकास कार्य कराते हैं। विकास कार्यों से संबंधित नोएडा से जुड़े दो सवाल थे। इसके अलावा यूपी के बाकी जिलों से संबंधित मामलों में समिति के सदस्यों ने सुनवाई की। शहर से कुछ लोगों ने याचिका समिति के समक्ष कॉलोनियों में विकास कार्य नहीं होने की शिकायतें कर रखी हैं। बैठक में राजपूत के अलावा एक अन्य कॉलोनी में विकास कार्य नहीं होने को लेकर समिति ने प्राधिकरण अफसरों से सवाल किए। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि समिति के सभी सवालों के जवाब दे दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.