लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- क्षेत्र के ग्राम झाऊपर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमन गिरी शामिल हुए। विधायक अमन गिरी ने सरकार द्वारा सहकारी समितियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, योजनाओं एवं लाभों की जानकारी दी। साथ ही किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, सचिन यादव, मिथिलेश यादव, प्रधान विपिन यादव, प्रधान आलोक जयसवाल, प्रधान राधेश्याम वर्मा, खेमलाल वर्मा, डॉ. राम सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान व ...