लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। किसानों को बिक्री के लिए गन्ना समितियों पर पर भेजी गई नैनो यूरिया की 16,599 बोतलें एक्सपायर हो गईं। इसकी जानकारी होने पर गन्ना विभाग में हड़कम्प मच गया। अब यह एक्सपायर खाद कंपनी को वापस करने के लिए विभाग पत्राचार कर रहा है। वहीं जिम्मेदार सचिवों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। सबसे ज्यादा नैनो खाद जंगबहादुरगंज की समिति पर एक्सपायर हुई है। खाद की किल्लत के बीच गन्ना समितियों से किसानों को नैनो डीएपी बांटने के लिए भेजी गई थी। यह नैनो खाद समितियों पर रखे-रखे ही एक्सपायर हो गई। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो सहकारी गन्ना विकास समिति गोला में 339, कृषक सहकारी गन्ना समिति लखीमपुर 564, सहकारी गन्ना विकास समिति ऐरा में 2589 बोलतें एक्सपायर हुई हैं। वहीं सहकारी गन्ना विकास समिति जंगबहादुरगंज में 4086, सह...