जौनपुर, दिसम्बर 11 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के दस साधन सहकारी समितियों में कहीं भी यूरिया उपलब्ध नहीं है। फसलों की पहली सिंचाई के बाद यूरिया का छिड़काव किया जाता है। समितियों पर यूरिया नहीं होने से किसान परेशान हैं। यहां तैनात सचिवों का कहना है कि यूरिया का रैक ही नहीं लग रहा है। जिसके चलते सप्लाई नहीं मिल रही है। साधन सहकारी समिति डिहिया, पट्टी नरेंद्रपुर, पटैला, तिसौली, खुटहन, मरहट, टिकरी, छतौरा, मुबारकपुर और भागमलपुर गांवों में संचालित साधन सहकारी समितियों पर कहीं भी यूरिया उपलब्ध नहीं है। किसान संतोष शर्मा, गुड्डू यादव, मुन्ना पाण्डेय, उमेश सिंह, नंदलाल मौर्या, दयाशंकर, हरिचरण, मंगला,सौरभ आदि का आरोप है कि पहले डीएपी को लेकर फजीहते झेलनी पड़ी। जैसे-तैसे बुवाई तो हो गई। अब पहली सिंचाई के बाद यूरिया की जरूरत है। सोसायटी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.