बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- सूरतगंज (बाराबंकी)। तहसील रामनगर क्षेत्र में रबी फसल की तैयारी कर रहे किसानों के सामने यूरिया खाद का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गेहूं, आलू और सरसों की फसल के लिए किसान सुबह से यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगाते हैं। लेकिन खाद मिलने की कोई निश्चित व्यवस्था न होने से उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि कई समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध होने के बावजूद भी वितरण नहीं हो पा रहा है, क्योंकि सचिव समय पर केंद्र पर मौजूद ही नहीं रहते हैं। शुक्रवार को सहकारी समिति नहरवल में यूरिया खाद डंप होने के बाद भी समिति के बाहर ताला लटका मिला। दूर-दराज से खाद लेने पहुंचे किसान सचिव का लंबे समय तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार वहां मौजूद नहीं था। किसान नेम कुमार, नीरज, राजेन्द्र, चंद्र शेखर, महेश,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.