लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- लखीमपुर। रैक प्वाइंट से समितियों को खाद पहुंचाने की जिम्मेदारी टेंडर के जरिए ट्रांसपोर्टर को दी जाती है। अब तक एक ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदारी दी थी, सीजन के समय अक्सर समितियों पर समय से खाद न पहुंचने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब एआर कोऑपरेटिव ने इस समस्या से निपटने को तीन ट्रांसपोर्टरों को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव दिया है। तीनों को अलग-अलग क्षेत्र बांटा जाएगा जिससे समय पर खाद समितियों तक पहुंचाई जा सके। खरीफ और रबी की फसलों की बोआई के समय किसानों को खाद खासकर यूरिया की जरूरत पड़ती है। इससे मांग बढ़ जाती है। एक ही ट्रांसपोर्टर को जिम्मेदारी होने के कारण रैक प्वाइंट से समितियों को खाद पहुंचाने में दिक्कत होती है। एआर कोऑपरेटिव का कहना है कि जिले का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। इसलिए एक की जगह तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.