भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की राजनीति में फिर गरमाहट है। दरअसल जिला समाहर्ता के न्यायालय से बीते चुनाव के समय निलंबित किए गए सदस्यों के पक्ष में एक आदेश पारित किया गया है जिसमें निलंबित सदस्य पद्म जैन, अभिषेक डालमिया और अभिषेक कुमार जैन की सदस्यता को बहाल करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश में चुनाव के दौरान कुछ मानकों का उल्लंघन भी पाया गया जिसके लिए हिदायत दी गई है। इधर इस आदेश के बाद चैंबर की बैठक बुलाने की तैयारी हो रही है। चैंबर के पीआरओ उज्जैन कुमार जैन मालू ने बताया कि शिवरात्रि के बाद ही एक-दो दिनों में बैठक होगी और न्यायालय के आदेश के आलोक में सदस्यता बहाली पर कार्यसमिति निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यावसायी हैं, चुनाव के दौरान कुछ बातें हुई लेकिन ऐसा कोई आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.