पूर्णिया, फरवरी 18 -- भागलपुर समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गयी है। फिलहाल पूर्णिया में इस तरह की कोई धमकी नहीं है। यहां शांति व्यवस्था बहाल है। पूर्णिया में समाहरणालय में ही सभी आला अधिकारियों का कार्यालय है। यहां डीएम, एसपी, डीडीसी, एसडीएम, एडीएम समेत दो दर्जन से अधिक विभागों के कार्यालय हैं। जिला कंट्रोल रूम भी यहीं है। समाहरणालय परिसर में ही जिला निबंधन कार्यालय है। इसलिए दिन भर लोगों की गहमागहमी रहती है। समाहरणालय के पिछले हिस्से में कचहरी है। कचहरी आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही भी समाहरणालय होकर होती है। समाहरणालय के ठीक सामने जिला परिषद का कार्यालय है। मंगलवार को आम दिनों की तरह वक्त पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार अपने कार्यालय पहुंचे। एसपी स्वीटी सहरावत भी अपने कार्यालय में लोगों ...