रांची, नवम्बर 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। समाहरणालय भवन में बुधवार को जिला प्रशासन की पहल पर एकदिवसीय रक्तदान शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें समाहरणालय तथा इससे जुड़े कार्यालयों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और परिसर में आने वाले लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार ने रक्तदान कर अन्य को प्रेरित किया। सभी को प्रमाणपत्र एवं सम्मान चिह्न दिए गए। वहीं, मेडिकल कैंप में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.