जमशेदपुर, अगस्त 4 -- जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा के सदस्य शिबू सोरेन के निधन पर जिला प्रशासन ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किये। समाहरणालय सभागार में आयोजित शोकसभा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एडीसी भगीरथ प्रसाद समेत जिले के पदाधिकारीगण और सभी विभागों के कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। उपायुक्त ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.