चतरा, नवम्बर 5 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में डीसी कीर्तिश्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं जनशिकायतों को सुनी। इस दौरान जनशिकायत कोषांग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में पीएम किसान, भूमि विवाद, आपूर्ति व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजन पेंशन, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इटखोरी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम हुरनाली के अम्मीटांड से प्राप्त पेयजल संबंधी एक आवेदन पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी को मौके पर जाँच कर नियमसंगत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य मामलों पर भी उपस्थित अधिकारियों को ऑन द स्पॉट आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.