कोडरमा, जनवरी 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय परिसर, कोडरमा में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर एवं उपाधीक्षक डॉ. रंजीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान एवं जीवनदायी कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने जिलेवासियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सराहनीय एवं सक्रिय भूमिका रही। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.