जहानाबाद, जनवरी 4 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी परिसर में समावेशी शिक्षा विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी शिक्षण दृष्टि से सशक्त करना था, जिसमें प्रत्येक बच्चा चाहे उसकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक अथवा भावनात्मक स्थिति जैसी भी हो समान सम्मान, अवसर और सहभागिता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स की सभी शाखाओं से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मानस इंटरनेशनल एजुकेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने...