लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने केंद्र के जातीय जनगणना के निर्णय को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि वर्तमान सरकार देश और समाज के सर्वांगिक हितों और मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा। नीतियों को अत्यधिक न्यायसंगत और लक्षित बनाने में बेहतर मदद मिलेगी तथा इससे वंचित तबकों को सशक्त करने की दिशा में ठोस आधार मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.