सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। फाइनेंशियल लिटरेसी वीक 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक कार्यालय की ओर से बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नाबार्ड बिहार क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक प्रकाश कुमार मिश्रा ने किया। कार्यशाला में जिले में बैंकिंग की वर्तमान स्थिति, ऋण प्रवाह और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीण वित्तीय संस्थानों के विविधीकरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ), किसान क्रेडिट कार्ड (फसल, पशुपालन व मत्स्य), ई-एनडब्ल्यूआर, एसीएबीसी, एफपीओ समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। नाबार्ड की क्रेडिट गारंटी योजनाओं तथा मेडप, एलईडीपी, ग्रामीण हाट, ग्रामीण मार्ट, प्रदर्शनी, मेले आदि अनुदान योजनाओं की भी जानकारी दी गई। वित्तीय समावेशन को ...