आरा, फरवरी 8 -- आरा। संस्कृति पब्लिक स्कूल कायमनगर के भव्य सभागार में कक्षा दसवीं के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के सचिव पूर्व एमएलसी डॉ अजय सिंह, निदेशक डॉ आलोक सिंह और सम्राट फाउंडेशन के ट्रेजर सी.ए. साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला शुभारंभ किया। डॉ अजय ने कहा कि इस समारोह से अपने छात्र जीवन की यादें ताजा हो जाती हैं। बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। केक काट दसवीं कक्षा के छात्रों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य नितेश कुमार ने किसी के व्यक्तित्व निखारने में विद्यालय की भूमिका का उल्लेख किया। नौवीं की छात्राओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की। दसवीं के छात्रों ने ने कई मनोरंजन प्रस्तुतियों के साथ अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया। अमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.