लातेहार, फरवरी 8 -- बरवाडीह प्रतिनिधि। बरवाडीह के लंका कोयल नदी के तट पर सहायक अध्यापक संघ की ओर से सेवानिवृत्त पारा शिक्षकों की विदाई समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का रविवार को आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व में सेवानिवृत्त 17 पारा शिक्षकों को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि जिप सदस्य संतोषी कुमारी और 20 सूत्री अध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने पूर्व में सेवानिवृत्त पारा शिक्षक मनोज सहाय, जनेश्वर सिंह, लीलेश्वर सिंह, डोमन राम, कतरु प्रजापति, बालेश्वर राम, एनामुल खान, शम्मी अहमद, तुलसी यादव, मदन मोहन सिंह, टिकेश्वर सिंह, रामप्यारी सिंह, अनेश्वर सिंह और श्याम बिहारी सिंह को उपहार देकर विदाई दी गई। वहीं पारा शिक्षक से सहायक आचार्य बनाये गए चार शिक्षकों का स्वागत भी किया गया। समारोह का संचालन शिक्षक उमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पारा शिक्षक ...