आगरा, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय लोकदल युवा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य का शनिवार को स्वागत अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष युवा को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान युवा जिला कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की दोपहर भगवंतपुर पुल तिराहे पर रालोद जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद शमीम अहमद अल्वी, एटा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने युवा जिला कैम्प कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य, युवा जिला महासचिव मोहनलाल मौर्य का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.