बुलंदशहर, जनवरी 12 -- महर्षि परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में युवा दिवस पर ब्राह्मण युवा उत्साहवर्धन समारोह का आयोजन परशुराम भवन में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा, नवाचार एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले ब्राह्मण समाज के युवाओं को सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मान केवल उपलब्धियों का पुरस्कार नहीं, बल्कि भविष्य की जिम्मेदारियों का आह्वान भी है। युवाओं को चाहिए कि वे नवाचार, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ आगे बढ़ें। अतिथियों ने ब्राह्मण समाज के 71 युवाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम कीअध्यक्षता मनमोहन शास्त्री ने संचालन विजय पंडित एवं प्रशांत शर्मा ने किया। इस दौरान राजेश गौड़ सभासद, वेद प्रकाश शर्मा, अभय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.