प्रयागराज, अप्रैल 22 -- सरस्वती शिशु मंदिर ज्वाला देवी, सिविल लाइंस में शिशु वाटिका शिशु भारती के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष सात्विक सिंह, उपाध्यक्ष प्राशीं सिहं, मंत्री अनंपल त्रिपाठी, सह मंत्री सुजॉय, सेनापति सार्थक द्विवेदी, अथर्व श्रीवास्तव, उप सेनापति सनद मिश्रा ,अविरल थापा के साथ सभी विभागीय पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि विवेक त्रिपाठी एवं दिव्या त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी एवं शिशु वाटिका प्रमुख कंचनलता, विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...