दरभंगा, फरवरी 25 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के 101वें स्थापना दिवस एवं एलुमनी मीट के अवसर पर नेत्र विभाग द्वारा पिछले एक वर्ष में नेत्रदान करने वाले दानदाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएमसीएच ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर डीएमसी के प्रधानाचार्य डॉ. उमेश चंद्र झा, नेत्र विभागाध्यक्ष प्रो. आसिफ शहनवाज एवं आई बैंक के इंचार्ज डॉ. रणधीर कुमार ने दानदाताओं के परिजनों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान महादान है, जो कॉर्नियल अंधत्व से पीड़ित लोगों को नई दृष्टि प्रदान करता है। कार्यक्रम में वर्ष 2025 के दौरान नेत्रदान करने वाले दिवंगत दानदाताओं स्व. गीता देवी, स्व. भगवती कुमारी दास, स्व. गीता देवी, स्व. श्याम सुंदर जसाराजपुरिया, स्व. दयसुंदरी देवी, स्व. विमल प्रसा...