प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय कुशाहिल बाजार में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य अजय यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि प्रधान अर्जुन प्रसाद यादव ने विजेता प्रतिभागियों निधि सिंह, खुशी विश्वकर्मा, सीता, शिवापाल, आंचल पाल, कशिश यादव आदि विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह की अध्यक्षता अमित कुमार यादव, संचालन विवेक ने किया। प्राचार्य डॉ. सुशील पटेल ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक अभिषेक कुमार, डॉ. सीमा यादव, डॉ.श्रृंखला श्रेष्ठ यादव, राम मिलन, कमलेश कुमार, मनीष कुमार, अंकित कुमार, रिंकी, अमित, विवेक आदि ...