रुडकी, मार्च 22 -- क्षेत्रवासियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा को एक पत्र भेजकर विवाह समारोह, अन्य कार्यक्रमों और शोभा यात्राओं में बजाए जाने वाले डीजे की वाइब्रेशन को कम रखे जाने की मांग की है। उनका कहना है कि खुशी के माहौल में डीजे बजाना अच्छी बात है, लेकिन डीजे बजाते समय उसका वाइब्रेशन बहुत अधिक कर दिया जाता है, जिससे बीमार लोगों पर गलत असर पड़ता है। पत्र भेजने वालों में अतुल जैन, जयवीर सिंह चौधरी, बिरम सिंह, यशवीर सिंह, भोला सिंह, प्रदीप कुमार और सुशील गौतम आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.