शामली, फरवरी 7 -- क्षेत्र के बलवन्ती देवी कन्या इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं की शैक्षिक उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शनिवार को ऊन रोड पर स्थित बलवन्ती देवी कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विशेष विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिस फेयरवेल का खिताब कुमारी कनिका को तथा मिस परफेक्ट का खिताब कुमारी सानिया को प्रदान किया गया। चयन के पश्चात दोनों छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक इन्द्रपाल तोमर ने छात्राओं को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की...