बांका, जनवरी 4 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत बजरतार गांव में शनिवार को सावित्री बाई फुले का जन्म दिन समारोह पूर्वक मनाया गया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले आयोजित इस जन्मोत्सव समारोह में मिशन के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार दास, कोषाध्यक्ष समर कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश, पंचायत अध्यक्ष मैनेजर दास, हरिकिशन दास सहित दर्जनों लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जयंती समारोह में दर्जनों ग्रामीण एवं मिशन से जुड़े दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...