हाजीपुर, जनवरी 31 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। बिहार अनुसूचित जाति जनजाति लोहार युवा मोर्चा वैशाली के तत्वाधान में अगामी 08 फरवरी को गांधी आश्रम में आयोजित बिहार राज्य जिला प्रतिनिधि सम्मेलन एवं 7वां वर्ष गांठ समारोह कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक हुई। अध्यक्षता अमरनाथ शर्मा व संचालन डॉ केदार कुमार शर्मा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक डॉ.सुनील कुमार शर्मा ने कहा की जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे एवं लोहार समाज के मार्ग दर्शक डॉ.राजेन्द्र शर्मा की उपस्थित होगी। डॉ.शर्मा ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री लोहार समाज के मसीहा है। आजादी के बाद वे पहले मुख्यमंत्री है,जिन्होंने लोहार जाति को पहले अतिपिछड़ा दर्जा देने का काम किया। बाद में वर्ष 2016 में अनुसूचित जनजाति का लाभ...