भभुआ, जनवरी 31 -- भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को समारोह आयोजित कर डीपीओ दिनेशधर दुबे को विदाई दी गई। अधिवक्ताओं एवं अभियोजन अधिकारियों ने दिनेशधर दुबे को न्यायपूर्ण कार्यकाल, व्यवहार कुशलता एवं निष्पक्ष सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य अभियोजक रणधीर कुमार धीरज, दिनेश मिश्रा, सहायक अभियोजक बालकृष्ण दुबे, अभियोजन प्रभारी सचिन, सूरज सिंह, अवनीश पाठक,अनुराग शुक्ला, पूनम तिवारी, स्वाति सिंह, शुभम मिश्रा, हीना अग्रवाल आदि थीं। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, वकील संजय कुमार तिवारी, जितेंद्र उपाध्याय, अभय शंकर सिंह, गणेश प्रसाद, मिथलेश कुमार सिंह, सचितानंद राय, मीना श्रीवास्तव, अनुप कुमार सिंह ने भी उन्हें विदाई द...