अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समायोजन 3.0 व शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व जिला मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री के नेतृत्व में शिक्षकों ने डीएम के को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समायोजन 3.0 में गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। नगर क्षेत्र में रिक्तियां होने के बावजूद कई दिव्यांग व महिला शिक्षकों को 30 से 35 किलोमीटर दूर अतरौली नगर क्षेत्र में यू-डाइस पोर्टल के माध्यम से समायोजित कर दिया गया है। वहीं कुछ विद्यालयों से वरिष्ठ शिक्षकों को हटाया गया, जबकि कई स्थानों पर कनिष्ठ शिक्षकों को भी हटा दिया गया, जो नियमों के विपरीत है। कुछ शिक्षक न तो वरिष्ठ हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.