हरदोई, जनवरी 7 -- हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने समायोजन प्रक्रिया में सामने आई विभिन्न विसंगतियों को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बिना किसी स्पष्ट नीति व निर्देश के किए गए समायोजनों पर कड़ी आपत्ति जताई गई। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि समायोजन में कहीं वरिष्ठता तो कहीं कनिष्ठता और कहीं मध्य क्रम की अनदेखी की गई है, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। इसके अलावा विकलांग, बीमार एवं महिला शिक्षकों को भी दूरस्थ विद्यालयों में समायोजित किए जाने का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का भी समायोजन कर दिया गया है, जबकि नियमों के अनुसार प्रधानाध्यापक को बिना विकल्प लिए समायोजित नहीं किया जा सकता। इस पर बीएसए ने सभी समस्य...