आगरा, जनवरी 8 -- समायोजन में वरिष्ठता को लेकर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा ने गुरुवार को आपत्ति दर्ज कराई है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि आगरा में वरिष्ठ शिक्षकों का समायोजन किया गया है। जबकि, अन्य जनपदों में कनिष्ठ शिक्षकों का समायोजन किया है। जबकि, शासन और विभाग से पूरे प्रदेश में एक ही आदेश जारी हुआ है। महासभा का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष भीषमपाल सिंह के नेतृत्व में बीएसए से मिला। उन्होंने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यपक की पदोन्नति को लेकर जो वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है वो नियमों के विपरीत जिले में कार्यरत सहायक अध्यापक की मौलिक नियुक्ति अर्थात नियुक्ति तिथि के आधार पर बनाई जा रही है। जिसमें पदोन्नति तिथि का कोई जिक्र नहीं है। जबकि, कैडर-संवर्ग के आधार पर वरिष्ठता बनाने क...