रामपुर, जनवरी 6 -- विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षा विभाग दृारा हाल ही में हुए शिक्षकों के समायोजन पर नियमों की अनदेखी और मनमानी का आरोप लगाते हुए फिर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने डीएम को ज्ञापन देते हुए पारदर्शी तरीके से शिक्षकों का समायोजन फिर से करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल और जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों शिक्षक नेता व शिक्षक बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग दृारा हाल ही में 117 शिक्षकों का समायोजन किया गया है जिसमें नियमों की अनदेखी की गई है। कहा कि एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में पदस्थापना काउंसलि...