फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कोविड कर्मचारियों ने समायोजन न होने पर 12 जनवरी से सीएमओ कार्यालय पर आमरण अनशन करने की धमकी दी है। इसको लेकर समायोजन से वंचित दर्जनों कोविड कर्मचारी कार्यालय में इकट्ठे हुये और अपनी आवाज उठायी। विनय कुमार, असलम, रमन, राजीव, अंकित, अर्जित पिंकी आदि ने कहा कि 31 जुलाई 2024 को कोविड कर्मचारियों की सेवायें समाप्त कर दी गयीं थीं। प्रमुख सचिव के आदेश पर कोविड कर्मचारियों के समायोजन के निर्देश दिये गये थे। फिर भी स्थानीय स्तर पर लापरवाही बरती गयी। समायोजन से वंचित कोविड कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनका समायोजन नही हुआ तो 12 से आमरण अनशन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...