फतेहपुर, जनवरी 31 -- फतेहपुर। पांच हजार एमटी लक्ष्य बढ़ाते जाने के बावजूद धान खरीद अंतिम पायदान में है। केन्द्रों में कांटों की संख्या घटा दी गई है, वहीं वास्तिवक किसानों पर ही जोर दिया जा रहा है। जिसे लेकर तौल के इंतजार कर रहे कथित किसानों में धमाचौकड़ी तेज है। नतीजन किसानों में कहासुनी व तौल के दबाव बनाने को हर हथकंडे अपनाए जा रहे है। आलम यह है कि केन्द्र प्रभारियों के पास पंचम तल से फोन घनघना रहा है। बता दें कि एक लाख एमटी खरीद लक्ष्य पूरा होने पर जिले में खरीद बंद हो गई थी। दस दिन बाद पांच हजार एमटी लक्ष्य बढ़ने पर दोआबा खरीद शुरू हुई थी। जिसके सापेक्ष करीब 47 सौ एमटी खरीद हो चुकी है। तीन सौ एमटी खरीद होते ही आटोमैटिक पॉश मशीनें लाक हो जाएगी। हालात को भांपते हुए विभाग ने कांटों की संख्या कम कर दिया। असोथर में छह कांटों के सापेक्ष सिर्...